International#दो महा शक्तियों के खुफ़िआ जहाज़ टकराते -टकराते बचे

वाशिंगटन 11 जनवरी (पी 2 पी ): एक रूसी ख़ुफ़िया जहाज़ वीरवार को अरब सागर में अमेरिकी जहाज़ ‘यू एस डिस्ट्रायर’ से भिड़ता-भिड़ता बचा। अमेरिकी नौसेना की एक विज्ञप्ति के अनुसार रूसी जहाज़ उत्तरी अरब सागर में बड़ी तेज़ी से अमेरिकी लड़ाकू जहाज़ की ओर बढ़ रहा था। रूसी जहाज़ जैसे ही क़रीब आने लगा, अमेरिकी जहाज़ ने हूटर आलार्म से रूसी जहाज़ के चालकों को सचेत करने की कोशिश की। अमेरिकी जहाज़ पर लैसर गाइडेड मिसाइलें लगी थी।
शुक्रवार की सुबह जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि रूसी जहाज़ अमेरिकी लड़ाकू जहाज़ यू एस एस फ़ैरगट के बहुत समीप आ गया था। अमेरिकी जहाज़ अपने नियमित अभ्यास कार्य में व्यस्त था। विज्ञप्ति के साथ अमेरिकी जहाज़ की ओर से आलार्म के साथ साथ ट्विटर पर विडियो संदेश भी मीडिया को जारी किया गया है। बताया गया है कि रूसी जहाज़ ने शुरू में अपना मार्ग बदलने में असमर्थता ज़ाहिर कर दी थी, बाद में अपना रास्ता बदल लिया।
रूसी जहाज़ एक नहीं दो बार अमेरिकी जहाज़ से टकराता हुआ बचा। इन दोनों जहाज़ों के बीच अंतर मात्र साठ गज का रह गया था। इस घटना में मात्र दस से पंद्रह मिनट का समय लगा।